डीएम वंदना ने नगरपालिका के विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर वासियों को आवारा पशुओं, बंदरों, गाय व कुत्तों से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए अधिकारियों निर्देशित किया। साथ ही टैग लगी हुई गायों को आवारा स्थिति में पाए जाने पर संबंधित गौपालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये ।
दिए ये निर्देश
नवीन कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने शहर से नवीन कलक्ट्रेट तक सिटी बस का संचालन करने, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कलक्ट्रेट मार्ग में बनने वाली सुरक्षा दीवार को जल्द पूरा करने समेत सिंगल यूज प्लास्टिक के नियंत्रण के लिए प्रतिबंधित 22 प्रकार की प्लास्टिक पर प्रभावी इंफोर्समेंट करने को अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक के आपूर्तिकर्ता बड़े ठेकेदारों पर कार्रवाई करने को निर्देश दिए गए।
मौजूद रहे
यहां बैठक में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।