Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की बारहवी पुण्य तिथि पर संगोष्ठी का होगा आयोजन

जन कवि  गिरीश तिवारी गिर्दा की बारहवी पुण्य तिथि पर गिर्दा स्मृति समारोह समिति  की ओर से बारह बजे से शिवाय होटल मे एक संगोष्ठी आयोजित की गई है  । जिसमे नगर के गण्यमान्य लोग, साहित्यकार व पत्रकार  अपनी भागीदारी करेंगे ।

गिर्दा के जनगीत गाए जाएंगे

इस सम्बन्ध मे गिर्दा स्मृति आयोजन समिति की ओर से एक बैठक आयोजित की गई   । जिसमें तय किया गया कि तय किया गया कि 22 अगस्त को गिर्दा की 12 वीं पुण्य तिथि के मौके पर स्वागत की छत पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  विगत वर्षों की तरह इस बार भी नुक्कड़ सभा रखी गई है। जिसमें गिर्दा के जनगीत गाए जाएंगे। नगर के  गण्यमान्य  नागरिकों को ,साहित्यकारों तथा पत्रकारों को आमंन्त्रित किया गया है ।

ये रहे मौजूद

  बैठक मे अजयमित्र सिंह बिष्ट , कुणाल तिवारी , दयाकृष्ण कांडपाल आदि ने भागीदारी की ।

Exit mobile version