Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 24 वीं छात्रा एनसीसी बटालियन में छात्रा कैडेट्स की भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में स्थापित 24 यू.के. एनसीसी छात्रा बटालियन में कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण हो रहे है।

एनसीसी छात्रा बटालियन में कैडेट्स की भर्ती के लिए छात्राओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा से गुजरना होगा

बटालियन की ए.एन.ओ. कैप्टन ( डॉ) ममता पंत ने जानकारी दी है कि इस बार एनसीसी छात्रा बटालियन में कैडेट्स की भर्ती के लिए छात्राओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। उन्होंने बताया कि छात्राओं में कैडेट्स बनने के लिए उत्सुकता बढ़ी है।

अभी तक 60 छात्राओं ने पंजीकरण कराया

उन्होंने बताया कि  सीनियर अंडर ऑफिसर आँचल राज सत्यप्रेमी, अंडर ऑफिसर खुशबू दोसाद, सीनियर सार्जेंट लिपाक्षी बिष्ट आदि पंजीकरण में सहयोग दे रहे हैं और अभी तक 60 छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया है।

Exit mobile version