Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।  मालरोड स्थित एक होटल सभागार में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

इस मौके पर पुंडीर ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आहृान किया। 

कार्यक्रम में मौजूद रहे

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश बिष्ट, मनोज जोशी, नवीन बिष्ट, मोहन सिंह चौहान, विनीत बिष्ट, रेखा आर्या, अर्जुन बिष्ट, मदन बिष्ट, हरीश रावत, हेम भंडारी, हितेश नेगी, राजेंद्र कनवाल, राजेंद्र बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version