Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: cctv फुटेज में दिखाई दिया आरोपी कमल बिष्ट, पुलिस द्वारा सर्च अभियान जारी

15 सितंबर को पेशी के दौरान अल्मोड़ा कोर्ट से पुलिस जवानों को धक्का देकर भागे आरोपी कमल बिष्ट पुत्र भुवन बिष्ट निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी  थाना दन्या तहसील भनोली, जनपद अल्मोड़ा की ढूंढ खोज जारी है।

एक दुकान की cctv फुटेज में दिखाई दिया है आरोपी
 
अल्मोड़ा नगर के एक दुकान की cctv फुटेज में आरोपी दिखाई दिया है, फुटेज के आधार पर सर्च अभियान में लगी एसओजी व जनपद पुलिस की टीमों द्वारा सुरागरसी पतारसी कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

लगातार सर्च अभियान जारी

       एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अन्य राज्यों में सुरागरसी पतारसी के लिए रवाना टीमों को सूचित कर सतर्क किया गया है, उक्त आरोपी की तलाश के लिए  नैनीताल और उधम सिंह नगर रवाना टीमों को भी सतर्क किया गया है ।
        मोबाइल टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version