Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब के नशे मे कैंटर चला रहा 01 चालक गिरफ्तार, कैंटर सीज

एसएसपी अल्मोड़ा  प्रदीप कुमार राय  द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों /यातायात निरीक्षक/इंटरसैप्टर प्रभारी को  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत *नशे में वाहन चलाने/ओवर स्पीड/ओवर लोड व खतरनाक तरीके से  वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है ।

चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

      इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का0 सुनील कुमार , का0 रविशंकर राणा  द्वारा लोधिया अल्मोड़ा के पास चैकिंग के दौरान एक कैंटर संख्या UK04CA9613 को रोककर चैक किया, जिसका चालक कुंदन सिंह पुत्र गुसाई सिंह निवासी कोरटा काठगोदाम जिला नैनीताल को शराब के नशे मे वाहन चलाता पाया गया, शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक को गिरफ्तार कर, वाहन को सीज किया गया ।

Exit mobile version