Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बाइक, पति पत्नी की हालत गंभीर

यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सिमलखेत के ग्रामीणों ने स्ट्रेचर की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौखुटिया के ग्राम वेतन धार निवासी मुकेश थापा (40 वर्ष) पत्नी मंजू (38 वर्ष) के साथ बाइक से गढ़वाल के लिए निकले थे। अचानक सिमलखेत के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।इस बीच जैसे ही स्थानीय लोगों को दुर्घटना का पता चला वो मदद के लिए आए और सिमलखेत के ग्रामीणों ने स्ट्रेचर की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला।

हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से चौखुटिया सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर  उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Exit mobile version