Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बॉलीवाल प्रतियोगिता में  तड़म गांव ने मछोड़ को परास्त कर फाइनल ट्राफी पर जमाया कब्जा

युवा शक्ति संगठन की ओर से सल्ट में आयोजित बॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तड़म गांव ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया था।

तड़म गांव ने मछोड़ को परास्त कर फाइनल ट्राफी पर कब्जा जमाया

    विकासखंड सल्ट के नवल गांव के खेल मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सरिता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद प्रतियोगिता खेली गई। रोचक मुकाबले में तड़म गांव ने मछोड़ को परास्त कर फाइनल ट्राफी पर कब्जा जमाया।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस मौके पर युवा शक्ति संगठन नेवल गांव के संरक्षक शंकर मठपाल, अध्यक्ष सुरेश ध्यानी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा भट्ट, धमेंद्र भंडारी, पवन मठपाल, तरूण मठपाल, मोहित, मुकेश, अंकित, योगेश बिष्ट समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version