Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भूमि विवाद को लेकर विक्रेता ने सह खातेधारक के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

अल्मोड़ा के  कसारदेवी स्थित डीनापानी में भूमि संबंधित विवाद का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने भूमि खरीदने पर सह खातेधारक पर भूमि विक्रेता को पीटने का आरोप लगाया है। मामले में दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी है।

जानें पूरा मामला

डीनापानी निवासी अजय साह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि ग्राम मटेना में उसने भूमि खरीदी। आरोप है कि पहले से मौके पर मौजूद सह खाताधारक ने उनके साथ मारपीट कर दी। गांव में जमीन कैसे खरीदी जैसे तर्क देकर गाली-गलौच शुरू कर दी। वहीं क्रय की गई भूमि से एंगिल भी तोड़ खेत पर जबरन अपना हक बता रहा है। पीड़ित ने जिला अस्पताल पहुंच अपना उपचार करवाया।

जांच में जुटी पुलिस

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि भूमि विवाद मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर सौंपी है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version