Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौबटिया में चल रहा औद्यानिक प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है । चौबटिया में चल रहा औद्यानिक प्रशिक्षण, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है।

सब्जियों में लगने वाली विभिन्न बीमारियों और उनके उपचार पर भी प्रकाश डाला गया

औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र चौबटिया में औद्यानिकी विकास के विभिन्न पहलुओं पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का समापन करते हुए उप निदेशक वनस्पति बृजेश कुमार गुप्ता ने काश्तकारों को सब्जियों तथा फल वृक्षों की नवीनतम प्रजातियों के उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। सब्जियों में लगने वाली विभिन्न बीमारियों और उनके उपचार पर भी प्रकाश डाला। उद्यान सचल दल केंद्र बमस्यूं के प्रभारी विनोद चंद्र ने विभाग की जिला और राज्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के समापन पर काश्तकारों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

सहयोग किया

प्रशिक्षण में संतोष सिंह फर्त्याल, आशीष कुमार, रणजीत सिंह बिष्ट, शंभूदत्त जोशी, खीमानंद जोशी आदि ने सहयोग किया।

Exit mobile version