Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:सीओ आँपरेशन ने जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरुक

एसएसपी अल्मोड़ा  प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में ANTF टीम द्वारा जनपद में लगातार नशे विरुद्ध जनजागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है।इसी क्रम में दिनांक- 16.10.2022 को सुश्री ओशीन जोशी, सीओ आँपरेशन ने नेहरु युवा केन्द्र अल्मोड़ा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में  प्रतिभाग करने आये युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरुक करते हुए कहा कि एक अच्छे समाज व राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है,नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को  आगे आना होगा, जिससे हम समाज के हर वर्ग को नशे के दलदल में फसने से बचाने में सफल हो पाये*। नशे के दुष्परिणाम वर्तमान पीढ़ी को ही नही बल्कि आने वाली कई पीढियों को भी प्रभावित करते है।

युवाओं से सहयोग की अपील की गयी

       युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहते हुए अपने परिवार, दोस्तो व समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलायी जा रही नशे के विरुद्ध जनजागरुकता अभियान को सार्थक बनाने के लिए युवाओं से सहयोग की अपील की गयी, जिससे हम अल्मोड़ा को नशा मुक्त कर मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

    साथ ही सीओ आँपरेशन द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए  प्रेरित कर कहा कि इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों से साझा करें जिससे अन्य लोग भी इन सुविधाओं लाभ प्राप्त कर सकें।
साईबर अपराध/बाल अपराध/महिलाओं से सम्बन्धित अपराध व उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

      कार्यक्रम के दौरान आयोजक मण्डल, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती व विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे युवा मौजूद रहे।

Exit mobile version