Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल का हस्ताक्षर अभियान जारी, जल्द लेगा वृहद रूप

नगर व्यापार मंडल का हस्ताक्षर अभियान जारी है।  आज अभियान गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार ,मल्ली बाजार में चलाया गया ।

व्यापार मंडल के साथ स्थानीय नागरिक दे रहे सहयोग

आज  नगर व्यापार मंडल द्वारा  हस्ताक्षर अभियान गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार ,मल्ली बाजार में चलाया गया । जिसमें पूर्व सभासद किशन लाल, किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल , पालिका सभासद पूर्व नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष  दीपक वर्मा , पूर्व उपसचिव व्यापार मंडल वकुल साह, पवन साह , बलवंत राणा , कमल बिष्ट, आदि ने नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ हस्ताक्षर अभियान में अपना समर्थन और सहयोग दिया ।

जल्द ही आंदोलन वृहत रूप लेगा

बाजार क्षेत्र में रहने वाले और ग्रामीण क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों ने अपना समर्थन दिया और सभी की यही मांग है कि तहसील नगर में अपने पूर्व स्थान पर आए । नगर से दूर जाने पर सभी नागरिक परेशान है ।  लगातार कई संगठनों का सहयोग नगर व्यापार मंडल को मिलता जा रहा है जल्दी ही यह आंदोलन एक वृहत रूप लेगा ।

Exit mobile version