Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में स्नातकोत्तर हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

एसएसजे विश्विद्यालय स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विभिन्न पाठ्यक्रमों हेतु प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारम्भ होने जा  रही है। सभी विद्यार्थी दस्तावेजों को शीघ्र जमा कराएं जिससे कि जल्द ही प्रवेश प्रारंभ हो सके ।

कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने दी जानकारी

सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा के कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने जानकारी दी है कि स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विभिन्न पाठ्यक्रमों हेतु प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारम्भ हो रही है। विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर संबंधित विभाग में अपने आवश्यक दस्तावेजों को शीघ्र जमा कराएं,ताकि प्रवेश प्रारम्भ किए जा सकें।

Exit mobile version