Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीओ रानीखेत ने लंबित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु दिए कड़े निर्देश

दिनांक 21.05.2023 को सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा द्वारा सर्किल रानीखेत के समस्त थाना प्रभारियों व विवेचकों का क्षेत्राधिकारी कार्यालय, रानीखेत में आदेश कक्ष (O.R) आयोजित किया गया।आदेश कक्ष में पुलिस व राजस्व पुलिस क्षेत्र से प्राप्त समस्त  लम्बित विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्यवाही, शिकायती प्रार्थना पत्रों, शस्त्र लाइसेंस आवेदन, पंचायतनामा, माननीय न्यायालय के आदेशों व पुलिस कार्यालय से प्राप्त होने वाले समस्त अहकामातों की विस्तृत समीक्षा की गयी।

सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश

     सीओ रानीखेत द्वारा सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये। सभी को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने व प्रचलित अभियानों में व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

  आदेश कक्ष में सर्किल रानीखेत के निम्न थाना प्रभारी/विवेचक उपस्थित रहे

कोतवाली रानीखेत
1. निरीक्षक  अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीखेत,
2. व0उ0नि0  सुनील सिंह बिष्ट
3. उ0नि0  मोहन सिंह सौन

थाना भतरौजखान

1- निरी0 हेम चन्द्र पन्त, थानाध्यक्ष भतरौजखान
2- अपर उपनिरीक्षक  विजय सिंह रावत
3- अपर उपनिरीक्षक  धर्मेन्द्र कुमार
थाना सल्ट

1- उ0नि0  अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष सल्ट
थाना चौखुटिया

1- उ0नि0  अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष चौखुटिया
थाना देघाट
1- उ0नि0 राहुल कुमार राठी, थानाध्यक्ष देघाट

Exit mobile version