Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सभासद अमित साह मोनू और उनके साथी पहुंचे कोतवाली, सत्यापन के विषय में की गई चर्चा

आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू और उनके साथी प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा से मिलने पहुंचे और उनके द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से सत्यापन के विषय में चर्चा की गई ।

संयुक्त अभियान चलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा

सत्यापन आवश्यक रूप से एवं गंभीर हो जो भी ठेकेदार मकान मालिक के साथ बाहरी लोग रह रहे हैं उनकी जिम्मेदारी तय की जाए और जो भी एक कमरे में क्षमता से अधिक लोग रह रहे हैं इनके द्वारा नगर क्षेत्र में जो गंदगी फैलाई जा रही है उसके ऊपर भी दंडात्मक कार्यवाही हो।  रैमसे स्कूल के पास सुबह के समय सारे बाहरी मजदूर खड़े हो रहे हैं उनके द्वारा सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों एवं महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उनको किसी अन्य स्थान पर खड़े होने की उचित व्यवस्था की जाए या उनके रास्ते पर रास्ता छोड़कर खड़े होने ऐसी व्यवस्था के लिए पुलिस जवानों की तैनाती करने की व्यवस्था की जाए पर इन विषय पर अहम चर्चा की गई।  प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया की सत्यापन का कार्य गंभीरता पूर्वक चल रहा हे और रैमसे स्कूल के वहा पर सुबह खडे होने वाले बाहरी मजदूरों के सम्बन्ध में नगर पालिका के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया जायेगा और समस्या का समाधान किया जाएगा ।

यहां मौजूद रहे

वार्ता करने वालो में सभासद अमित साह मोनू,सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट,कृष्णा सिंह,गोविंद मटेला आदि लोग रहे।

Exit mobile version