Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया,स्वच्छता अभियान के तहत पार्क में चलाया गया सफाई अभियान

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में गांधी जयंती के अवसर पर चौघानपाटा स्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत पार्क में सफाई अभियान भी चलाया ।

मजबूत इच्छाशक्ति से देश के सभी लोगों को एकत्र कर अंग्रेजो के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका

इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी जी का देश की आजादी में महत्वपूर्ण स्थान रहा है उन्होंने मजबूत इच्छाशक्ति से देश के सभी लोगों को एकत्र कर अंग्रेजो के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका । इस अवसर पर उपस्थित नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि गांधी जी ने खादी के विचार को आगे बढ़ाया जिससे आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना साकार हो सके उन्होंने कहा कि देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जी के विचारों पर आगे चलते हुए आज खादी वस्त्र उद्योग को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है और हम सब को भी खादी वस्त्र खरीद कर इस उद्योग से जुड़े कामगारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहिए ।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरन पंत, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर उपाध्यक्ष सुनील जोशी, बीना नयाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बोरा, रमा जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख पूनम पालीवाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान, आशीष कुमार, मनीष जोशी, आशीष गुरुरानी, मुकुल कुमार, पीयूष कुमार, निखिल टम्टा, हवालबाग मंडल महामंत्री मदन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Exit mobile version