Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोजगार मेले में 13 योग्यताधारी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों के लिये हुआ चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 43 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी का साक्षात्कार हुआ और 13 योग्यताधारी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों के लिये चयन हुआ। रोजगार मेले में जेके सिक्योरिटी सर्विसेज रामनगर और पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड हल्द्वानी की कंपनी ने हिस्सा लिया।

सुपरवाइजर पदों के लिये 35 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया

    रोजगार मेले में कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। रोजगार मेले में सुपरवाइजर पदों के लिये 35 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 11 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। वहीं सुरक्षा जवान के पदों के लिये कुल आठ प्रतियोगियों ने पंजीकरण कराया। जिसमें नाप जोख के बाद दो अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया।

स्वरोजगार संबंधी जानकारी दी

इस दौरान मेले में पहुंचे अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल में पंजीकरण किया गया। साथ ही उन्हें रोजगार स्वरोजगार संबंधी जानकारी दी गई। मेले में सेवायोजन कार्यालय के मनोज बिष्ट आदि ने सहयोग किया।

Exit mobile version