Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:  विद्यार्थियों ने सीखी कथक नृत्य की बारिकियां, शारदा स्कूल में मनमोहक कथक नृत्य प्रदर्शन के साथ समापन

शुक्रवार को नगर के शारदा पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय कथक कार्यशाला का मनमोहक कथक नृत्य प्रदर्शन के साथ समापन हो गया। आशीष सिंह (नृत्यमंजरी दास) के दिशा- निर्देशन में दस दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक बना सकते हैं अपनी पहचान

दस दिवसीय कथक कार्यशाला में विद्यार्थियों ने कथक नृत्य की बारिकियों और कालाओं को सीखा। आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास ) मूलत: बनारस के रहने वाले हैं। वर्तमान समय  में वृंदावन में रहते है। आशीष सिंह जी (नृत्य मंजरी दास) ने कथक नृत्य की शिक्षा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। आशीष सिंह का कहना है कि अगर अल्मोड़ा में निरंतर ऐसे कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित किया जाए तो भविष्य में यहां के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते है।

प्रधानाचार्या ने आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास ) का आभार व्यक्त किया व उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version