Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस के जवान ने दिया ईमानदारी का परिचय,नगदी से भरा पर्स सकुशल पर्स स्वामी को सुपुर्द कर लौटाई मुस्कान

पुलिस जवान ने नगदी से भरा पर्स सकुशल पर्स स्वामी को लौटाकर ईमानदारी का बखूबी परिचय दिया । अल्मोड़ा पुलिस के थाना लमगड़ा में तैनात कानि0 भूपाल सिंह बिष्ट को डोल आश्रम लमगड़ा में ड्यूटी के दौरान एक पर्स मिला जिसमें नगदी व जरुरी कागजात थे।

पर्स स्वामी को किया सुपुर्द

       कानि0 भूपाल सिंह द्वारा पर्स में मौजूद डाक्यूमेंट से पर्स स्वामी का पता लगाकर उनका पर्स पूर्ण नगदी व कागजातों सहित सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

पर्स स्वामी ने जताया आभार

      पर्स स्वामी द्वारा बताया कि पर्स में नगदी व उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, पर्स खो जाने से वह काफी परेशान  थे। पर्स  सकुशल पाकर उनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर अल्मोड़ा पुलिस के जवान की ईमानदारी की सराहन करते हुए आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version