Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्यालीधर के समीप मृत अवस्था में पड़ा मिला गुलदार का शव

यहां स्यालीधार के समीप एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा मिला । और गुलदार को देखने  लोगों की भीड़ यहां इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। 

जंगली सुअर या  किसी अन्य जानवर के साथ संघर्ष के चलते हुई मौत

अल्मोड़ा के स्यालीधार के समीप एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा मिला। सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोचन जोशी द्वारा मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई जिसके बाद मौके से वन विभाग की टीम पहुंची।  बताया जा रहा है कि गुलदार की मौत जंगली सुअर या   किसी अन्य जानवर के साथ संघर्ष के चलते हुई होगी ।

Exit mobile version