Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा ने विधानसभा स्तर पर नव मतदाता सम्मेलन किया आयोजित, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्य करने का किया आह्वान

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को विधानसभा स्तर पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं से पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने का संवाद किया।

युवाओं से लोकतंत्र के त्योहार में भागीदार करने की अपील

जिला पार्टी दफ्तर पातालदेवी में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 9 वर्षों में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार लगातार राष्ट्रहित में नित नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस त्यौहार में भाग लेने की अपील की। भाजयुमो प्रदेश मंत्री और अल्मोड़ा के जिला प्रभारी रोहित ओझा ने युवाओं से एकजुट व संकल्पित होकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्य करने का आहृान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्र जोशी और संचालन नगर महामंत्री पारस कांडपाल ने किया। यहां भाजयुमो नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, जिला मंत्री महेश बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश बिष्ट, संजय बिष्ट नगर, कन्हैया बिष्ट, सूरज सिंह सलाल, प्रकाश वाणी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version