Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आभूषण व कीमती सामान से भरा सूटकेस खोने से बुजुर्ग महिला थी परेशान, पुलिस ने कीमती सामान ढूंढकर लौटाई चेहरे की मुस्कान

आज दिनांक 27.05.2023 को  नितिन बर्ग, प्रवक्ता मिशन इण्टर रानीखेत द्वारा अपनी माता जी का सूटकेस जिसमें सोने के कीमती आभूषण मांग टीका, हाथ के कंगन, कान के झुमके,महत्वपूर्ण दस्तावेज व कुछ रुपये थे, रानीखेत बाजार में कही खोने की सूचना कोतवाली रानीखेत में दी गई।

आभार व्यक्त किया
   
रानीखेत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सूटकेस को पूर्ण सामान सहित बरामद कर नितिन बर्ग की पत्नी व उनकी माताजी के सुपुर्द किया गया। अपने कीमती सामान व आभूषण से भरे सूटकेस को सभी सामान सहित वापस पाकर उनके द्वारा रानीखेत पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

Exit mobile version