Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चाय की आड़ में शराब बेच रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धौलछीना पुलिस द्वारा आज दिनांक-  30.05.2023 को बखरिया टाना, जमराड़ी में चेकिंग के दौरान भूपेन्द्र कुमार की चाय की दुकान से 05 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त भूपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जारही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

    भूपेन्द्र कुमार, उम्र- 34 वर्ष पुत्र नारायण राम, निवासी बखरिया टाना, पो0 जमराड़ी थाना धौलछीना, जिला अल्मोड़ा

बरामदगी

05 पेटी अवैध देशी शराब

कीमत 20,000/- (बीस हजार रुपये लगभग)

पुलिस टीम

1- कानि0 धनी राम, थाना धौलछीना
2-एच0जी0 सुरेन्द्र सिंह, थाना धौलछीना

Exit mobile version