Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:  थाना दन्या ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जागेश्वर में हटाया अस्थाई अतिक्रमण

   रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण को हटाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है।

जागेश्वर में अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया

   दिनांक- 31.05.2023 को पुनः थाना दन्या पुलिस द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जागेश्वर में अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया।      अभियान के दौरान जागेश्वर में सड़क किनारे किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों को सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने की सख्त हिदायत दी गई। 

     कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहे

उक्त कार्यवाही के दौरान थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह, चौकी प्रभारी जागेश्वर मीना आर्या के साथ थाना दन्या का पुलिस बल व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version