Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज सीएम धामी अल्मोड़ा में इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

आज सीएम धामी अल्मोड़ा दौरा पर रहेंगे । अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया ने मुख्यमंत्री धामी के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण के तहत 08 मई, 2023 को अपराह्न 1:45 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और 03 बजे अस्थाई हैलीपैड आईटीआई मासी पहुंचेंगे।

सोमनाथ मेले में करेंगे प्रतिभाग

इसके बाद अपराह्न 3:15 बजे मुख्यमंत्री कार से प्रस्थान कर सोमनाथ मेला मैदान में ऐतिहासिक सोमनाथ मेला मासी-2023 में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम अपराह्न 4:30 बजे अस्थाई हैलीपैड आईटीआई मासी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version