Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तहसील को ले कर नगर शिष्टमंडल द्वारा जिलाधिकारी से वार्ता कर दिए गए ये सुझाव

आज जिलाधिकारी  वंदना सिंह से भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू),पूर्व महामंन्त्री भाजपा कृष्णा सिंह,बदरेश्वर वार्ड सभासद मनोज जोशी,सुनील जोशी,देवेंद्र सिंह सतपाल,अतुल पांडेय आदि लोग मिले और सर्वप्रथम गैस गोदाम रोड के लिए ज़िला योजना से पैसा देने के लिए धन्यवाद दिया।

 
मल्ला महल से पांडेखोला कलेक्ट्रेट तक हो रोप वे की व्यवस्था

जिसके बाद  तहसील को ले कर वार्ता जिलाधिकारी  से की जिसमें शिष्टमंडल द्वारा कहा गया कि लोगो के लिए सुविधाएं बढ़ाने हेतु वार्ता की गई । जिसमे सुचारू आवागमन हेतु एक ओर बस गाड़ी की व्यवस्था,लोगो के जलपान हेतु अच्छी कैंटीन व्यवस्था,तथा इस इस संबंध में शिष्टमंडल ने सुझाव दिया कि मल्ला महल से पांडेखोला कलेक्ट्रेट तक रोप वे की व्यवस्था हो जाए तो इससे वहां पर आने जाने वाले लोगों को भी सुविधा प्रदान होगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और वहां पर कि रोड के चौड़ीकरण के लिए भी वार्ता हुई इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वहां पर एक बैंक की ब्रांच भी जल्द से जल्द शुरू करने के लिए यह भी वार्ता की गई ।

लोगों की सुविधाओं के लिए तत्काल इसमें कार्यवाही होगी

जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सभी सुझावों का भली-भांति सुना गया और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इन सुझावों को अमल में लाया जाएगा और लोगों की सुविधाओं के लिए तत्काल इसमें कार्यवाही होगी ।

Exit mobile version