Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाबा गंगनाथ धाम अल्मोड़ा  में कल से होगा भजन कीर्तन व जागरण का भव्य आयोजन, यह रहेगा कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है । अल्मोड़ा के बाबा गंगनाथ धाम अल्मोड़ा  में कीर्तन भजन व जागरण का आयोजन कल शनिवार 15  अक्टूबर से होने जा रहा है।  जिसमें हल्द्वानी के कलाकार भी सम्मिलित होंगे। 

ये रहेगा कार्यक्रम

  15 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे पूजा, हवन एवं कीर्तन एवम सायं 6:30 बजे  से जागर कार्यक्रम आयोजित होगा ।  रात्रि 8 बजे से हल्द्वानी के कलाकारों द्वारा माता रानी का जागरण किया जाएगा   वहीं 16-10-22 रविवार को प्रातः 8 बजे से  जागर का आयोजन होगा । और  प्रातः 10 बजे सुन्दर काण्ड, भजन-कीर्तन एवं भण्डारा आयोजित होगा । बाबा गंगनाथ धाम अल्मोड़ा  समिति ने नगर के सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से पूजन कार्यक्रम में  सम्मिलित होने का आग्रह किया है। 

Exit mobile version