Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नारेबाजी के साथ कारखाना बाजार व चौक बाजार में चला हस्ताक्षर अभियान

नगर व्यापार मंडल का हस्ताक्षर अभियान जारी है। जिसमें आज अभियान कारखाना बाजार व चौक बाजार में चलाया गया ।

तहसील को नगर से दूर रखना जनता का उत्पीड़न है

आज नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा तहसील को नगर में पुनः स्थापित करने को लेकर चौथे दिन हस्ताक्षर अभियान कारखाना बाजार व चौक बाजार में चलाया गया । सभी ने एक आवाज़ में तहसील को नगर में स्थापित करने को लेकर जोर दिया और साथ ही नारे बाजी भी की गई । कहा कि 200 साल से तहसील नगर में स्थित थी इसे नगर से दूर करना जनता के उत्पीड़न जैसा है। 

इस अवसर पर रहे उपस्थित

हस्ताक्षर अभियान में व्यापार मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारी और पूर्व नगर जिला अध्यक्ष सूरज साह , वरिष्ठ व्यापारी राम अवतार, आर के वोहरा , रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल , ज्योति कपूर , जय कुमार , विक्की , नरेंद्र कुमार , मनीष मलहोत्रा , उमर खान आदि व्यापारी उपस्थित थे  ।

Exit mobile version