Site icon Khabribox

अल्मोड़ा : दो लाख पशुओं को लगेगा खुरपका और मुंहपका टीका, कल से होगी अभियान की शुरूवात

अल्मोड़ा जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियत्रंण कार्यक्रम के तहत कल यानी शनिवार से खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के तहत विभाग की ओर से जिले में दो लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। अलग-अलग ब्लॉकों में रोस्टर के अनुसार माह भर तक पशुओं का टीकाकरण होगा।

25 जून से 25 जुलाई तक जिले में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा

पशुओं को खतरनाक बीमारी खुरपका-मुंहपका से बचाने के लिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय पशु रोग नियत्रंण कार्यक्रम के तहत पशुओं का टीकाकरण अभियान चलाती है। इस बार 25 जुन से 25 जुलाई तक जिले में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।  घर-घर जाकर पशुओं को टीका लगाया जाएगा। जिले में दो लाख पशुओं को टीका लगाया जाना है। इसके लिए हर ब्लॉक में वैक्सीन पहुंचा दी गई है। सीवीओ डॉ. उदय शंकर ने बताया कि शनिवार से पशुओं के टीकाकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने पशु पालकों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील भी की है।

तीन माह में 15सौ से अधिक पशु आए थे बीमारी के चपेट में

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर ने बताया की जाड़ों के समय में दिसबंर जनवरी और फरवरी माह में जिले में 1500 से अधिक पशु इस रोग की चपेट में आकर बीमार हुए थे। जिससे पशुपालकों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

Exit mobile version