Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने 14 पेटी अवैध शराब के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा  प्रदीप कुमार एसएसपी  द्वारा एसओजी टीम एवम समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

14  पेटियों में 672 पव्वे बरामद

सुश्री ओशिन जोशी सीओ ऑपरेशन के नेतृत्व मे एसओजी अल्मोड़ा की सूचना पर दिनांक 04/08/2022 को SOG व अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चितई मन्दिर के नीचे पेटशाल पर काली मन्दिर के पास वाहन संख्या   DL-5 Cf-3356 मारुति वेगनार को रोक कर चैक किया गया तो जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे, जिनके
कब्जे से 14  पेटियों में 672 पव्वे बरामद होने पर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई हैं। वाहन को सीज किया गया।

चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया

एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि दोनो युवक अवैध शराब को शहरफाटक से कसार
की ओर बेचने के लिए ले जा रहें थे, जिनको चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम

1. दीपक सिंह उम्र – 29 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी जैती थाना लमगड़ा जिला अल्मोडा
2. विजय सिंह उम्र – 28 वर्ष पुत्र स्व0 शेर सिंह निवासी कोटा पोस्ट चर चालीखान त0 व जिला  अल्मोड़ा।

बरामदगी

14 , पेटी शराब (672 पव्वे मैनडोवल No 1अवैध अंग्रेजी शराब)
कीमत
1,07,520/ रु0 लगभग

पुलिस टीम

1. प्रभारी चौकी एनडीडी श्री बिशन लाल
2- कानि0471 ना०पु० विरेन्द्र बिष्ट एसओजी t
3- कानि0  राकेश भट्ट एसओजी

Exit mobile version