Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीओ/ एसडीएम अल्मोड़ा ने मोहर्रम के परिपेक्ष में कोतवाली अल्मोड़ा में किया गोष्ठी का आयोजन

आज दिनांक 06.08.2022 को  गोपाल सिंह चौहान उप जिलाधिकारी  अल्मोड़ा , विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा की उपस्थिति में मोहर्रम के परिपेक्ष में अमन कमेटी के सदस्य व संभ्रांत व्यक्तियों व नगर पालिका, विद्युत विभाग ,टेलीफोन विभाग, जल निगम, के अधिकारियों की उपस्थिति में कोतवाली प्रांगण अल्मोड़ा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया  ।

जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे

जिसमें मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न करने हेतु जन सहयोग की अपेक्षा की गई व मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी, ताजियादारो ,अखाड़े के अध्यक्षों को हिदायत मुनासिब की गई की मोहर्रम का जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा और जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।

Exit mobile version