Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊंभर के ठेकेदार पांच गुना रॉयल्टी के विरोध में एकजुट, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

अल्मोड़ा में राजकीय ठेकेदारों का कुमाऊं मंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शासन की ओर से राजकीय निर्माण कार्यों पर पांच गुना अधिक रॉयल्टी का ठेकेदारों ने एक स्वर में विरोध किया। उन्होंने जल्द से जल्द फैसला वापस लेने की मांग की। शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ठेकेदारों ने कहा कि शासन की ओर से जारी राजकीय निर्माण कार्यों में पांच गुना अधिक रॉयल्टी के शासनादेश समेत लंबे समय से लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकन लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध में धरना प्रदर्शन के साथ ही निर्माण शाखाओं में तालाबंदी की जा रही है। इसके बाद भी उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो रही है, जिस वजह से ठेकेदारों में भारी आक्रोश है। कहा कि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है, तो ठेकेदार उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

ये है मांगें

ठेकेदारों की प्रमुख मांगें

राजकीय निर्माण कार्यों में पांच गुना अधिक रॉयल्टी का शासनादेश वापस लेने, निर्माण कार्यों में समय वृद्वि एवं कार्य विचलन में सरलता लाने, वर्तमान में नवीनीकरण और रजिस्ट्रेशन की नई व्यस्था में हो रही परेशानी को देखते हुए पुरानी व्यवस्था लागू करने, ठेकेदारों के कार्यों का भुगतान प्रत्येक खंडों में तीन दिन के भीतर करने, 2014 से पूर्व जमानत राशि वापस करने की मांग की।

इन जिलों से पहुंचे ठेकेदार

अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर के कई ठेकेदारों ने अल्मोड़ा में हुए सम्मेलन में भाग लिया। 

ठेकेदार यूनियन कुमाऊं मंडल के मुख्य सरंक्षक बने हीरा बल्लभ

अल्मोड़ा। शुक्रवार को अल्मोड़ा के लोअर माल रोड में ठेकेदारों के मंडल स्तरीय सम्मेलन में कुमाऊं की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें हीरा बल्लभ ठेकेदार यूनियन कुमाऊं मंडल के सरंक्षक चुने गए। इसके अलावा धमेंद्र बिष्ट, दीप मेहरा, पूरन चंद्र जोशी, महेश चंद्र सती, पुष्कर सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह नेगी को संरक्षक चुना गया। 

ये रहे मौजूद

हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसायटी के अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, पृथ्वी राज मटेला, सुरेंद्र मेहरा, नवाज खान, पूरन चंद्र पालीवाल, महेश नयाल, रोहित रौतेला, संजय बिष्ट, राजेंद्र कैड़ा, अरविंद बिष्ट, भुपेंद्र भोज गुड्डू, गौरव, सचिन आर्या, हीराबल्लभ भट्ट, गोपाल सिंह, राजेंद्र नेगी, चंद्र शेखर पांडे, महेश चंद्र सती, संजय सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, गोपाल मेहता, प्रयाग बिष्ट, पंकज कुमार, बीके पांडे, धमेंद्र बिष्ट, अमर बिष्ट समेत कई ठेकेदार मौजूद रहे।

Exit mobile version