Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सभासद अमित साह (मोनू) द्वारा सांप रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

यहां मल्ला गली में विनोद भट्ट के आवास के समीप एक सांप के घुस गया । जिसके बाद सभासद अमित साह (मोनू) द्वारा सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया ।

सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया गया

रविवार को  मल्ला गली में विनोद भट्ट के आवास के पास एक वाइपर सांप घुस गया । जिसकी सूचना लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनु) को विनोद भट्ट  ओर वहां पर के रहने वाले स्थानीय लोगों द्वारा दी गई ।उसके पश्चात सभासद अमित साह (मोनू) और उनके साथी मल्ला गल्ली में पहुंचे जहां पर को फॉरेस्ट विभाग द्वारा उनको सांप पकड़ने की उपकरण प्रदान किए गए  । जिसके बाद अमित साह (मोनू) द्वारा सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया गया ।

वन विभाग का जताया आभार

उनके साथ सांप के रेस्क्यू में अभिषेक जोशी उर्फ विधायक भावेश पांडे, इशांत बोरा, वन विभाग की किरण तिवारी आदि लोग उपस्थित थे  । अमित साह (मोनु) द्वारा वन विभाग का भी आभार जताया गया है कि उनके द्वारा उनको सांप पकड़ने के उपकरण जो दिए गए उसके लिए उन्होंने वन विभाग के रेंजर मोहन राम का भी आभार जताया है ।

Exit mobile version