Site icon Khabribox

उत्तराखंड कोविड अपडेट : आज मिले  300 से अधिक  नए संक्रमित, एक की मौत

एक बार फिर से कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है । उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरूवार को  प्रदेश में कोरोना के 310 नए मामले सामने आए ।  इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या  1748 हो गई है। पिछले  24 घंटों में 334 मरीजों ने कोरोना को मात दी है ।

कहां मिले कितने केस

देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 130, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 42, अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में आठ, चमोली में चार, चंपावत में 14, पौड़ी में 12, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में 45, टिहरी में नौ व ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज सामने आया है।







Exit mobile version