सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा ‘ए लिटिल नोन और अननोन फैक्ट्स ऑफ सक्सेस टू साइंटिफिक कम्युनिटी’ विषय पर आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान हेतु मुख्य बीज वक्ता के रूप में बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय,लखनऊ के प्रो.कमान सिंह ने रसायन विषय में विस्तार से जानकारियां दी। व्याख्यान के उद्घाटन अवसर पर मुख्य बीज वक्ता रूप में प्रो कमान सिंह, मुख्य अतिथि प्रो. एन.डी.काण्डपाल, विभागाध्यक्ष प्रो रुबीना अमान और कार्यक्रम संयोजक डॉ.देवेंद्र धामी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजकों ने बीज वक्ता को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।


शोध क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एन डी काण्डपाल ने शोधार्थियों को शोध क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य बीज वक्ता प्रो कमान सिंह ने शुगर कैमिस्ट्री का बेसिक परिचय दिया। उन्होंने सुक्रोस के सम्पूर्ण गुण धर्म, शुगर की औद्योगिकरण गुणवत्ता, सुक्रोस के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने, सुसाइड फेज कंकटिसिटी ऑफ सुक्रोस,
सेमिकण्डक्टर बिहेवियर ऑफ सुक्रोस,डिफरेंट मथोड ऑफ डेटर माइनिंग द पीएच ऑफ सुक्रोस आदि पर विस्तार से व्यख्यान दिया। बीज वक्ता प्रो. सिंह ने फुलीरीन की संरचना और उसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के सम्बंध में हर्ष जताते हुए उन्होंने कहा कि एसएसजे के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी जी के प्रयासों से शैक्षणिक और अकादेमिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है।
यह लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम के संयोजक डॉ देवेंद्र धामी ने बीज वक्ता एवं सभी अतिथियों का आभार जताया और कार्यक्रम का संचालन में भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ भुवन चंद्र, डॉ राजेन्द्र जोशी, डॉ राजेश राठौर, डॉ अंशु टम्टा, डॉ राजेश कुमार, शोधार्थी भावना पंत, सुनीता आर्या, नीरज कुमार, मधुमिता सहित एमएससी के विद्यार्थी शामिल हुए। साथ ही विभाग के वरिष्ठ कर्मी श्रीमती गीता रावत, रवींद्र कनवाल, धन सिंह मेर, मोहन सिंह ढ़ेला, विमला भाकुनी ने सहयोग दिया।