Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधिक जागरुकता शिविर व वृक्षारोपण का आयोजन, पेड़ लगाकर धरती को हरा भरा रखने का लिया संकल्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशन अनुसार आज दिनांक 04/07/2025 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली अल्मोड़ा में बच्चों के बीच  विधिक जागरुकता शिविर व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण का आयोजन

इस शिविर में बच्चों को हरेला महोत्सव के बारे में बताया गया कि हमें पेड़ लगाकर धरती को हरा भरा रख कर पर्यावरण को बचना है। उसके साथ ही गुरु एकेडमी स्कूल शैल में बच्चों के साथ निबंध ,चित्रकला व श्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें निबंध में
तरुण बिष्ट प्रथम, दिव्यांशी, शौर्य मेहता द्वितीय, तृतीय प्राची जोशी व राधिक आर्या रही। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम करन बिष्ट, द्वितीय मयंक सुपयाल, तृतीय श्रेयाल मटियाल रहे। वहीं शोलगन में आदित्य बिष्ट द्वितीय किरन आर्या तृतीय प्रियांशु बिष्ट रहे।

रहें उपस्थित

निर्णायक की भूमिका में गीता पाण्डे, हेमा बिष्ट , प्रेमा पल्याल रहे । प्रधानाचार्य हेमा जोशी , श्याम तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version