Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आर्मी पब्लिक स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों व पोक्सो एक्ट की दी जानकारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में बुधवार को आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन

जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत नालसा के थीम गीत ‘एक मुट्ठी आसमान’ से हुई। इस शिविर के दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकारों की रक्षा, पोक्सो (POCSO) एक्ट 2012, नालसा, सालसा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही छात्रों को साइबर सुरक्षा, मादक द्रव्यों के सेवन से बचाव, बाल श्रम व बाल विवाह प्रतिषेध कानून की विस्तृत जानकारी दी गई।
​प्राधिकरण सचिव अनामिका सिंह ने महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए।

रहें उपस्थित

शिविर में रिटेनर अधिवक्ता तुलसी जौहरी ने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी, शिक्षकगण और अधिकार मित्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version