Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर यहां लगे विधिक जागरूकता शिविर, किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” के अवसर पर दिनांक -20/02/2026 को पं० जनार्दन जोशी राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महर्षि विद्या मंदिर व सेन्ट एग्नेस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इन जागरूकता शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। पं० जनार्दन जोशी राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक न्याय दिवस, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया एवं महर्षि विद्या मंदिर व सेन्ट एग्नेस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक न्याय विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, गुड टच, बेड टच, किशोर न्याय अधिनियम, महिलाओं व बच्चों के कानूनी अधिकार, सामुदायिक भागीदारी, घरेलू हिंसा से संबंधित कानून, बाल विवाह प्रतिषेध, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, पाक्सो एक्ट 2012,गरीबी उन्मूलन योजना, 2015, ई-ट्रू कॉपी, महिला मुआवजा योजना-2020, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, दिनांक 02.01.26 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्र लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जागरूक किया गया व शिविरों का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया। शिविरों में संस्थान व विद्यालयों के अध्यापकगण व अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version