Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, विभिन्न लाभप्रद जानकारी देकर किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार “International Day of Zero Tolerance to FGM” के अनुक्रम में दिनांक -07/02/2026 को राजेन्द्र कुमार अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति भिकियासैण द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज भिकियासैण एवं जसमीत कौर सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति रानीखेत द्वारा विवेकानंद विद्या मंदिर इण्टर कालेज रानीखेत व लालकुर्ती रानीखेत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजित किये गया।

दी यह जानकारी

इन जागरूकता शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। उपस्थित व्यक्तियों व विद्यार्थियों को महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा व गरीमा, लैगिंग समानता, सामुदायिक भागीदारी, पाक्सो एक्ट 2012, बाल संरक्षण कानून,गरीबी उन्मूलन योजना, 2015, ई-ट्रू कॉपी, महिला मुआवजा योजना-2020, पॉक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, दिनांक 02.01.26 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्र लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जागरूक किया गया व शिविरों का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया। शिविरों में विद्यालयों के अध्यापकगण व अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version