Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, बच्चों को बताएं कानूनी अधिकारों के गुर

​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का, आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को, सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया।
​
कार्यक्रम का शुभारंभ

इस विशेष जागरूकता अभियान के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मो. याकूब, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह और न्यायिक मजिस्ट्रेट नवल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अल्मोड़ा के विवे विवेकानंद इंटर कॉलेज (रानीधारा) और शारदा पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नालसा की ‘बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं (मेरा बचपन मेरा अधिकार, बोलो-बताओ-बचाओ) योजना-2024’ के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों के कानूनी अधिकार, आत्म-सुरक्षा, समानता का अधिकार और शिक्षा का अधिकार और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act, 2012) के तहत लैंगिक अपराधों, यौन उत्पीड़न, बाल-विवाह निषेध, बाल-श्रम और बाल तस्करी की रोकथाम की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर व‌ साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।


​छात्रों के सवालों के दिए गए जवाब

​शिविर के दौरान विद्यार्थियों द्वारा ‘पॉक्सो एक्ट’ से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका न्याय अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं के बीच अभियान से संबंधित जागरूकता पैम्फलेट भी वितरित किए गए।
​
रहें उपस्थित

इस अवसर पर चौकी इंचार्ज दिनेश परिहार, संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण और अधिकार मित्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version