Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नंदा देवी परिसर में ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा द्वारा आज दिनांक 25/03/2026 को नंदा देवी परिसर में ताइक्वांडो के बच्चों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इस शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया।शिविर में उपस्थित बच्चों को नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025, बाल विवाह निषेध,कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, चाईल्ड लाईन नंबर, पॉक्सो अधिनियम, निशुल्क कानूनी सहायता, नालसा संवाद योजना, 2025, दिनांक 02.01.2026 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, किशोर न्याय अधिनियम आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं पंपलेट वितरित किए गये।अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Exit mobile version