Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, नालसा संबंधी दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोडा़ श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक-18 /11/2025 को “World Day For The Prevention of and Healing From Child Sexual Exploitation Abuse and Violence” ​​के अवसर पर अति दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इस शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया व बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार व हिंसा की रोकथाम व उपचार के विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।उपस्थित छात्र छात्राओं को शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा बाल संरक्षण कानून, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012, बाल यौन दुर्व्यवहार के हानिकारक प्रभाव,उपचार व पुनर्वास, गुड टच बैड टच, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाईल्ड हैल्प लाइन नंबर- 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 व आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के विषय में जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किए गए।शिविर में अधिकार मित्र भी उपस्थित रहें। ‎

Exit mobile version