Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्रों को दी अहम जानकारियां

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक- 12/08/2026 को “अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस ” के अवसर पर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

चलाया अभियान

इस शिविर का शुभारंभ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं उपस्थित विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, घरेलू हिंसा, बाल श्रम, मानव तस्करी,न्याय व्यवस्था, जलवायु परिवर्तन,पर्यावरण संरक्षण में व स्थानीय समुदायों की मदद में युवाओं की भागीदारी ,आदि की जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय के बच्चों द्वारा भी अनेक विषयों पर सवाल पूछे गए जिनका सचिव, महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उत्तर देकर बच्चों का मार्गदर्शन किया गया एवं विद्यार्थियों द्वारा सोशल मीडिया के फायदे व नुकसान व युवा सशक्तिकरण, युवाओं की समस्या व समाधान आदि विषयों पर वाद- विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं NCC कैडेट द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

रहें उपस्थित

शिविर में तुलसी जौहरी रिटेनर अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, नंदन सिंह बिष्ट उप प्रधानाचार्य, विपुल कार्की एकेडमिक हैड, व शिक्षकगण एवं अधिकार मित्र विनीता आर्या, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत उपस्थित रहें।

Exit mobile version