Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “सुरक्षित दवा: सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा सुश्री शचि शर्मा द्वारा आज दिनांक 28/03/2026 को “सुरक्षित दवा: सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में बी .एड. विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, सी.सी.आई.एस. कंप्यूटर सेंटर रानीखेत, आई.टी.डी.ए कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान रानीखेत व ग्राम चौबटिया में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इन शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया।शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को दवाएं खरिदते समय सावधानियां, एक्सपायरी दवा के दुष्प्रभाव, बाल विवाह निषेध, पॉश अधिनियम 2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, चाईल्ड लाईन नंबर, नालसा हेल्पलाइन नंबर-15100,पॉक्सो अधिनियम, निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा संवाद योजना, 2025, दिनांक 02.01.2026 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, किशोर न्याय अधिनियम आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं पंपलेट वितरित किए गये। अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Exit mobile version