Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मल्ला महल अल्मोड़ा में आदि बाजार में लगाया गया विधिक जागरुकता स्टाल, दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 06/06/2025 को अधिकार मित्र विनीता आर्या व सुनीता रानी के द्वारा मल्ला महल अल्मोड़ा में आयोजित आदि बाजार में विधिक जागरुकता स्टाल लगाया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें उपस्थित आमजनता व विद्यार्थियों को नालसा (विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आपदा पीड़ितों को विधिक सेवाएं) योजना, 2010, महिला प्रतिकर योजना-2020, पोक्सो अधिनियम, पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम,”यौन उत्पीड़न/अन्य अपराधों की पीड़ित/उत्तरजीवी महिलाओं के लिए उत्तराखंड मुआवजा योजना, 2020″ हेल्पलाइन नंबर 15100 , चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर- 1098,आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Exit mobile version