Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जीआईसी खेल मैदान में लगा विधिक जागरूकता स्टॉल, नालसा हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 02/07/2025 को  अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा जी,आई, सी, खेल मैदान कुमाऊं महोत्सव अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता स्टॉल लगाया गया।

किया गया जागरूक

जिसमें वहां उपस्थित लोगों को नालसा ( एसिड हमलों के पीड़ितों को कानूनी सेवाएं) योजना 2016, कार्यस्थल पर महिलाओं की यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 ,नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया,आदि की जानकारी दी गई।एवं हरेला महोत्सव( पौधारोपण) के तहत लोगों को औषधि और एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

Exit mobile version