Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधिक जागरुकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन, राष्ट्रीय लोक अदालत की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक- 20/04/2025 को विधिक जागरुकता नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।

दी जानकारी

जिसमे अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, गोविन्दी बिष्ट, भावना आर्या, प्रियंका बहुगुणा शामिल रहें। उनके द्वारा चौक बाजार अल्मोड़ा में विधिक जागरुकता नुक्कड़ नाटक किया गया। जहां नालसा, सालसा, डीएलएसए,अधिकार मित्र की भूमिका व कार्य 10/05/2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार व पंपलेट वितरित किए।

Exit mobile version