Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘समाधान समारोह’ के तहत विधिक न्याय रथ ने चलाया जागरूकता अभियान, विभिन्न क्षेत्रों में बांटे पंफ्लेट

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 02/06/2026 को अधिकार मित्र विनीता आर्या, भावना तिवारी, संदीप सिंह नयाल,पंकज भगत, आशा भारती, आरती कठायत द्वारा विधिक न्याय रथ के माध्यम से लक्ष्मेश्वर से एन.टी.डी चौराहा,धारानौला, आफिसर्स कालौनी, पुलिस लाइन, दुगालखोला, करबला, चौहानपाटा, मालरोड अल्मोड़ा आदि स्थानों में भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

दी यह जानकारी

जिसमें न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना की मूर्त रूप देने के लिए समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया जा चुका है। बताया कि 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है । अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नंबर-05962-231105, नालसा टाल फ्री नंबर-15100, सालसा टाल फ्री नंबर-18001804000 का विस्तृत प्रचार किया गया एवं पंफ्लेट वितरित किये गए।

Exit mobile version