Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार को लेकर इन क्षेत्रों में अलर्ट जारी, जगह-जगह‌ लगाएं ट्रैप कैमरे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार का आतंक

जानकारी के अनुसार नगर सहित आसपास के हिस्सों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। इसको देखते हुए रेंजर मोहन राम आर्या के नेतृत्व में टीम ने वार्डों और गांवों में जाकर लोगों को अलर्ट किया। साथ ही हवालबाग और भैसोड़ी में ग्रामीणों को मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकरण और बचाव के तरीके बताए। इसके अलावा लोगों से वन विभाग की ओर जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। इसके अलावा जगह-जगह ट्रैप कैमरे भी लगाए।

Exit mobile version