अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत माल गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
क्षेत्र में भय का माहौल
जानकारी के अनुसार हवालबाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत माल गांव में बीते सोमवार सुबह घात लगाए बैठे गुलदार ने पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। गुलदार के हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शोर मचाने पर गुलदार भागा। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद हरकत में आए वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने के साथ ही गश्त भी शुरू कर दी है। हालांकि अब तक गुलदार की चहलकदमी नहीं दिखाई दी गई है। वहीं घटना के बाद माल गांव के ग्रामीणों में गुलदार का खौफ बना हुआ है।